लेखक ब्रायन ट्रेसी स्वयं में फर्श से अर्श तक ज़ीरो से हीरो बनने वाले व्यक्तित्व हैं। इस पुस्तक में बदलते ज़माने, बदलते टेक्नोलॉजी के अनुसार स्वयं को समय के साथ कैसे बदलकर सफलता की बढ़ती रफ्तार में शामिल होना है, इस बारे में विस्तार से बताया गया है।
इस पुस्तक में यह बताया गया है की पहले आपको अंदर से वह होना पड़ेगा जो आप बाहर से होना चाहते हैं। पूरा बदलाव आंतरिक है जिसमे हमारी आदतें भी शामिल होती हैं। अमीरोंकी आदतें ही उन्हेंहमे अमीर बनाती हैं और गरीबों की आदतें ही उन्हें गरीब बनाती हैं। आज हम अपने जिस भी मोड़ पर, जिस भी परिस्थिति में फसे हैं, इन सब के पीछे हमारी सोच, हमारी आदतें और हमारा कार्य ज़िम्मेदार है।
लेखक का कहना है कि दूसरो को दोष देना एक बहुत बुरी आदत है जो किसी भी इंसान के लिए अत्यंत घातक है। इससे कई बुराइयों के जन्म होता है। हम जहां जाना चाहते हैं वहां न जाने का बहाना ढूंढ लेते हैं। हम इसके कारण सफल नही हो पाते। असलियत यह हैकि हम जहां पहुंचना चाहते हैं, उसके लिए हमारे पास आवश्यकसंसाधन, प्रतिमा और समय होना चाहिये, वह आवश्यक रूप से पहले से ही है, बस हमेंउसका उपयोगकरनाऔर करते रहना है – जब तक हुम् वहांनही पहुंच जाएँ जहां जाना चाहते हैं और वह नही बन जाएं जो बनना चाहते हैं।
इस पुस्तक में लक्ष्य निर्धारण को बड़े अच्छे तरीके से समझाया गया है। जीवन में लक्ष्य निर्धारण ही प्रमुख है बाकी सब कमेंट्री है जैसा कि लेखक ने स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है।
पुस्तक सफलता के गुडों से ओत-प्रोत है। हमें उसका रसास्वादन लेना है। जीवन मे खुशी ही मानव का प्रधान लक्ष्य है और खुशी एक चुनाव है। वास्तव में हर चीज़ एक चुनाव है और हमें लगता है कि ये थोप गया है। लेखक ने सफल, सुखी और अमीर व्यक्तियों की उन आदतों का विस्तार कियाहै जिनका उपयोग करके हम खुश, स्वस्थ एवं सफल हो सकते हैं। अमीर लोग हमेशा लक्ष्य केंद्रित, नए विचारों के प्रति खुले एवं गृहकशील होते हैं।
इस पुस्तक के द्वारा लेखक ने बताया है कि अपके प्रश्नों के उत्तर जो दस साल पहले थे वह अब नही रहे। हर प्रश्न का जवाब बदल गया है और आपको पुरानी चीजों से निकलकर नए जवाबों की तलाश में जाना होगा। नए संगठनों में शामिल होना होगा, नए आईडीया पर कार्य करना होगा, रिस्क लेना होगा, अपने खोल से बाहरनिकलना होगा, असफल होना होगा और गिरकर उठना होगा। तभी आप नए जमाने के अनुसार बदलते मानदण्डों के अनुरूप खुद को नए जवाबों के संदर्भ में ढाल पाएंगे और नए परवरिश में सफल हो पाएंगे।
यह पुस्तक अपने आप मेंअद्भुत है। यह पुस्तक केवल पढ़ने के लिए नही है, बल्कि चबाकर पचाने के लिए है। इसकी अनुशंसा मै उन व्यक्तियों के लिए करता हूँ जो जीवन में अपने उद्देश्य को लेकर गंभीर हैं और जीवन मे आगे बढ़ना चाहते हैं।
स्मार्ट बनिये के लेखक

ब्रायन अमेरिका के अग्रणी मोटिवेशन स्पीकर और ऑथर हैं. उन्होंने 70 से अधिक किताबें लिखी हैं जिसमे Earn What You’re Really Worth(हिंदी) , Eat That Frog! (हिंदी), and The Psychology of Achievement शामिल हैं|